भाजयुमो की पदयात्रा में पहुंचे सीएम धामी - Shaurya Mail

Breaking News

भाजयुमो की पदयात्रा में पहुंचे सीएम धामी

 भाजयुमो की पदयात्रा में पहुंचे सीएम धामी

उत्तराखंड(देहरादून), रविवार 24 दिसंबर 2023

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा देहरादून में विशाल युवा पदयात्रा का आयोजन किया गया। सीएक पुष्कर सिंह धामी भी पदयात्रा में पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि जिस संकल्प के साथ उत्तराखंड का गठन हुआ था, प्रदेश उस संकल्प पर आगे बढ़ रहा है।

भाजयुमो की पदयात्रा में पहुंचे सीएम धामी

सीएम धामी भारतीय जनता युवा मोर्चा की विशाल युवा पदयात्रा में पहुंचे। सीएम धामी के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के साथ ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं को सीएम ने किया संबोधित

सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा जिस संकल्प के साथ उत्तराखंड का गठन हुआ था प्रदेश उस संकल्प पर आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्ग दर्शन में उत्तराखंड तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो काम आज हो रहे हैं वो पहले भी हो सकते थे लेकिन राजनीतिक दलों की इच्छा शक्ति नहीं थी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!