राष्ट्रपति मुर्मू शनिवार को आएंगी जैसलमेर, सेना के कार्यक्रम में होंगी शामिल - Shaurya Mail

Breaking News

राष्ट्रपति मुर्मू शनिवार को आएंगी जैसलमेर, सेना के कार्यक्रम में होंगी शामिल

 राष्ट्रपति मुर्मू शनिवार को आएंगी जैसलमेर, सेना के कार्यक्रम में होंगी शामिल

राजस्थान(जयपुर),शुक्रवार 22 दिसंबर 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार 23 दिसंबर को जैसलमेर के प्रवास पर रहेंगी। वे पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू की अगवानी के लिए राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार को जैसलमेर पहुंचेंगे।

राष्ट्रपति की जैसलमेर शहर में यात्रा के मद्देनजर प्रशासन व पुलिस की तरफ से खास तैयारियां की जा रही हैं। सेना के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में आयोजित राजीविका मिशन के महिला सहायता समूह लखपति दीदी के कार्यक्रम में शामिल होंगी और राजीविका की लाभार्थी महिलाओं से संवाद करेंगी।

राज्यपाल कलराज मिश्र भी दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को जैसलमेर पहुंचेंगे। कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल मिश्र शनिवार, 23 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जैसलमेर पहुंचने पर उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद वे राष्ट्रपति के साथ पोकरण फील्ड फॉयरिंग रेन्ज और शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में होने वाले राजीविका मिशन के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!