2024-25 के बजट के लिए 10 जनवरी तक दे सकते हैं सुझाव - Shaurya Mail

Breaking News

2024-25 के बजट के लिए 10 जनवरी तक दे सकते हैं सुझाव

 2024-25 के बजट के लिए 10 जनवरी तक दे सकते हैं सुझाव

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 20 दिसंबर 2023

वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य के वर्ष 2024-25 के बजट के लिए जनता के सुझाव मांगे हैं। जो 10 जनवरी 2024 तक बजट की वेबसाइट, ई-मेल के साथ ही व्हाट्स एप नंबर पर भी भेजा जा सकता है। वित्त मंत्री कहा कि राज्य का बजट जनता का बजट होगा। जो जनता के द्वारा, जनभावनाओं के अनुरूप बनाया जाएगा।

वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के वर्ष 2024-25 के बजट की तैयारियां प्रारम्भ कर दी गयी हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी हमने बजट निर्माण में कुछ सुधार प्रारम्भ किये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न विभागों एवं सार्वजनिक संस्थाओं में कार्यरत मानव संसाधन की सटीक जानकारी प्राप्त करने के प्रयास किये हैं। पहली बार विभागाध्यक्ष के स्तर पर आईएफएमएस पोर्टल पर स्वीकृत व कार्यरत पदों का पूर्ण विवरण भरने के उपरान्त ही बजट की मांग करने का प्रावधान किया गया है।

मंत्री ने बताया कि सचिव स्तर पर विभाग में संचालित योजनाओं के लिए जेंडर बजट का प्रावधान किये जाने की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि बजट निर्माण में जनता की सहभागिता के लिए पिछले वर्ष में प्राप्त सुझाव का संज्ञान लेने के लिए सभी सचिवों को निर्देशित भी किया गया है।

डा. अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष के लिए भी जनता के सुझाव आमंत्रित किये गये हैं, जो कि आगामी 10 जनवरी, 2024 तक बजट (https:udget.uk.gov.in/feedback), के वेबसाइट ई मेल (budget- uk@nic.in) और व्हाट्सअप मोबाइल नं. (9520820683) पर प्रेषित किये जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त बजट पूर्व संवाद किये जाने की कार्य योजना भी गतिमान है। गौरतलब है कि पिछले दो वर्षों में विभिन्न हितधारकों (कृषक भाई-बहन, व्यापारी बंधु, उद्योगपति, पर्यटन व परिवहन से जुड़े उद्यमी आदि) के साथ संवाद किया जाता रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!