हमारा प्रत्याशी कमल का फूल : महेन्द्र भट्ट
उत्तराखंड(हल्द्वानी),रविवार 17 दिसंबर 2023
हल्द्वानी आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा पर कहा कि हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है। सभी कमल के फूल को जिताने के लिए जुट गए हैं।
कालाढूंगी रोड स्थित एक होटल में मीडिया से वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए अपनी रणनीति को धार देने में जुटी हुई है। पार्टी के सभी कार्यक्रमों को धरातल पर उतरने का काम किया जा रहा है। इसको देखते हुए हर जिला संगठन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के विभिन्न वर्गों के लिए कार्यक्रम हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार की योजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में भी कार्यकर्ताओं की भागीदारी तय की जा रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक विधानसभा के हर मंडल में 11 लोगों की टोली के कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के युवाओं का सम्मेलन और सिख युवा सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है।