दिल्ली में पारा गिरा, सफदरजंग में आज सुबह तापमान 4.9 - Shaurya Mail

Breaking News

दिल्ली में पारा गिरा, सफदरजंग में आज सुबह तापमान 4.9

 दिल्ली में पारा गिरा, सफदरजंग में आज सुबह तापमान 4.9

नई दिल्ली,शुक्रवार 15 दिसंबर 2023

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पारा तेजी से गिरने लगा है। हाड़ गला देने वाली ठंड शुरू हो गई है। दिल्ली के सफदरजंग में आज (शुक्रवार) सुबह न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह इस सीजन में दिल्ली का सबसे न्यूनतम तापमान का स्तर है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक्स हैंडल पर दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह 8:30 बजे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 5 से10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया था।

विभाग के अनुसार आज सुबह 5ः30 बजे पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा देखा गया। उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ स्थानों पर कोहरे का असर रहा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!