धामी बोले, देश के अग्रणी राज्यों में उत्तराखंड को शामिल करने के लिए समिट-2023 का हो रहा आयोजन - Shaurya Mail

Breaking News

धामी बोले, देश के अग्रणी राज्यों में उत्तराखंड को शामिल करने के लिए समिट-2023 का हो रहा आयोजन

 धामी बोले, देश के अग्रणी राज्यों में उत्तराखंड को शामिल करने के लिए समिट-2023 का हो रहा आयोजन

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 07 दिसम्बर 2023

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए उत्तराखंड ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एफआईआर देहरादून में आगामी 8 दिसंबर को प्रधानमंत्री इनवेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि इकोलॉजी और इकॉनमी का समन्वय बनाते हुए इस निवेश को धरातल पर उतारा जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अधिक अवसर सृजित होंगे। इससे प्रदेश के विकास को अभूतपूर्व गति मिलने के साथ ही यहां की आर्थिक स्थिति को भी नई मजबूती प्राप्त होगी।

देश-विदेश से उत्तराखंड ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 के लिए देवभूमि पधारने वाले सभी निवेशक महानुभावों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!