बाबा साहब हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं : राज्यपाल - Shaurya Mail

Breaking News

बाबा साहब हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं : राज्यपाल

 बाबा साहब हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं : राज्यपाल

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 06 दिसम्बर 2023

राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हम सबको उनके दिखाए गए सामाजिक न्याय और समरसता के मार्ग पर चलना चाहिए।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राजभवन में बुधवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौक़े पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहब के महान आदर्श एक श्रेष्ठ समाज और मज़बूत लोकतांत्रिक व्यवस्था का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!