मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंच कर गांववासी की ली स्वास्थ्य की जानकारी - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंच कर गांववासी की ली स्वास्थ्य की जानकारी

 मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंच कर गांववासी की ली स्वास्थ्य की जानकारी

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 06 दिसम्बर 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कैलाश अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी की कुशलक्षेम की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी लेते हुए मोहन सिंह गांववासी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत गांववासी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने उनका इलाज करने वाली डाक्टरों की टीम से उनके उपचार और उनकी सेहत को लेकर बातचीत की। उन्होंने गांववासी की धर्मपत्नी को ढांढस बढ़ाते उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!