जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ की योजना मंजूर होने पर मुख्यमंत्री ने जताया आभार - Shaurya Mail

Breaking News

जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ की योजना मंजूर होने पर मुख्यमंत्री ने जताया आभार

 जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ की योजना मंजूर होने पर मुख्यमंत्री ने जताया आभार

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 1 दिसंबर 2023

केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने आपदाग्रस्त जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ की रिकवरी एवं रिकंस्ट्रक्शन योजना को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योजना की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री का आभार प्रकट किया है।

योजना के तहत राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) की रिकवरी एवं रिकंस्ट्रक्शन विंडो से 1079.96 करोड़ की केंद्रीय सहायता दी जाएगी। राज्य सरकार राहत के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से 126.41करोड़ और राज्य के बजट से 451.80 करोड़ देगी। इसमें पुनर्वास के लिए 91.82 करोड़ भूमि अधिग्रहण की लागत शामिल है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!