तंत्र-मंत्र के नाम पर बीमार लोगों का धर्म परिवर्तन कराने वाला मौलवी गिरफ्तार - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

तंत्र-मंत्र के नाम पर बीमार लोगों का धर्म परिवर्तन कराने वाला मौलवी गिरफ्तार

 तंत्र-मंत्र के नाम पर बीमार लोगों का धर्म परिवर्तन कराने वाला मौलवी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश(गाज़ियाबाद),शनिवार 25 नवंबर 2023

गाजियाबाद तंत्र-मंत्र के नाम पर एक महिला को इस्लाम अपनाने के लिए प्रेरित करने के आरोप में एक मौलवी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी। महिला के बेटे अक्षय श्रीवास्तव ने मौलवी सरफराज के खिलाफ नंदग्राम थाने में मामला दर्ज कराया था।

अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी मां मीनू (45) को 2017 से कुछ मानसिक और शारीरिक परेशानी हो रही थी। कुछ परिचित लोगों की सलाह मानकर वह मौलवी के पास पहुंचीं, जिसने झाड़-फूंक से इलाज शुरू कर दिया।

शिकायत में अक्षय ने कहा कि कुछ दिनों बाद मौलवी ने उनकी मां से कहा कि अगर वह अपना धर्म परिवर्तन कर लें तो उन्हें बेहतर परिणाम मिलेंगे। उन्होंने बताया कि मौलवी के सुझाव के बाद, उनकी मां ने अपने घर से हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां और तस्वीरें हटा दीं और अपने बच्चों और अन्य सदस्यों को इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया।

अपर पुलिस उपायुक्त (एसीपी), नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि मौलवी सरफराज को शुक्रवार को मोरटी गांव के तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान सरफराज ने पुलिस को बताया कि वह पिछले आठ साल से इलाके में झाड़ फूंक का काम कर रहा था और बीमार लोगों को बुरी आत्माओं से बचाने के लिए इस्लाम अपनाने के लिए प्रेरित करता था।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!