सिलक्यारा प्रकरण पर कांग्रेस का रवैया गैर जिम्मेदार : मनवीर चौहान - Shaurya Mail

Breaking News

सिलक्यारा प्रकरण पर कांग्रेस का रवैया गैर जिम्मेदार : मनवीर चौहान

 सिलक्यारा प्रकरण पर कांग्रेस का रवैया गैर जिम्मेदार : मनवीर चौहान

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 23 नवंबर 2023

भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सिलक्यारा निर्माणाधीन सुरंग प्रकरण में कांग्रेस का रवैया ठीक नहीं है। कांग्रेस के लोग श्रमिकों के परिजनों को भ्रमित कर उन्हें भड़का रहे हैं जो जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका के ठीक विपरीत है।

कांग्रेस को सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों के संदर्भ में उनके परिजनों को सांत्वना देनी चाहिए और यदि उनके पास कुछ ठोस उपाय हैं तो उसे सरकार को बताए ताकि श्रमिक जल्द से जल्दी सुरंग से निकाला जाए। गुरुवार को मीडिया से बातचीत में मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी दल को सुरंग में फंसे मजदूरों के परिजनों को भड़काने और एजेंसियों को हतोत्साहित करने का काम नहीं करना चाहिए। जहां कांग्रेस के लोग इस तरह का काम रहे हैं वहीं राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों को बुलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्रमिकों को शीघ्र से शीघ्र निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी दो दिन से सिलक्यारा में ही डेरा डाले हुए हैं और राहत कार्य कर रही एजेंसियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी निरंतर मुख्यमंत्री से संवाद कर स्थिति की जानकारी ले रहे हैं और जांच एजेंसियों को त्वरित गति से काम करने निर्देश दे रहे हैं। उनके प्रतिनिधि के रूप में पूर्व विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे समेत शासन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी श्रमिकों को निकालने की योजना को मूर्त रूप देने का काम कर रह हैं।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस का रवैया इस संदर्भ में भी उचित नहीं है। उन्होंने आग्रह किया कि ऐसे प्रकरणों में राजनीति के स्थान पर श्रमिकों के प्रति संवेदनात्मक रुख रखना चाहिए और यदि कुछ सुझाव हों तो उन्हें कार्य कर रही एजेंसियों को देना चाहिए ताकि श्रमिकों को निकालने में और तेजी आ सके।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!