मुख्यमंत्री ने दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं

 मुख्यमंत्री ने दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 23 नवंबर 2023

उत्तराखंड के लोकपर्व इगास बग्वाल/बूढ़ी दीवाली की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक धरोहर और लोकपर्वों को संरक्षित करने के साथ ही इनके संवर्धन के लिए भी संकल्पबद्ध है। लोकपर्व को मनाने का उद्देश्य जहां अपनी सांस्कृतिक पहचान का संरक्षण करना है वहीं दूसरी ओर अपनी आने वाली पीढ़ियों को इनके बारे में बताना और पीढ़ी दर पीढ़ी इनका हस्तान्तरण करना भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अपने उत्तराखंड के सभी भाई-बहनों से आह्वान करता हूँ कि, अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा के संरक्षण के लिए आगे आएं और बढ़-चढ़कर इस अनोखे पर्व का हिस्सा बनकर पूरे उत्साह के साथ इस लोक पर्व को मनाएं। हम सब लोकपर्व इगास/बूढ़ी दीवाली को भव्यता और दिव्यता से मनाकर अपनी संस्कृति और लोकपर्वों के संरक्षण में अपना योगदान दें। राज्य सरकार ने इगास पर्व को भव्यता से मनाने के लिए आज राजकीय अवकाश भी घोषित किया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!