मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से भेंट कर सिलक्यारा सुरंग हादसे के राहत बचाव की दी जानकारी - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से भेंट कर सिलक्यारा सुरंग हादसे के राहत बचाव की दी जानकारी

 मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से भेंट कर सिलक्यारा सुरंग हादसे के राहत बचाव की दी जानकारी

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 22 नवम्बर 2023

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मंगलवार को राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से उत्तरकाशी जनपद के सिलक्यारा के पास सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए किए जा रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राज्य और केंद्रीय एजेंसियों सहित अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के सहयोग से राहत व बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। इन प्रयासों में सफलता भी मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि 6 इंच व्यास के पाइप को सफलतापूर्वक मलबे के आर-पार किए जाने एवं इसके माध्यम से भोजन एवं अन्य आवश्यक सामग्री श्रमिकों तक पहुंचायी गई है।

राज्यपाल ने श्रमिकों को सकुशल निकालने के लिए राज्य और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। विभिन्न चरणों में रेस्क्यू का काम चल रहा और सभी एजेंसियों के सहयोग और किए जा रहे प्रयासों में सफलता भी मिल रही है।

राज्यपाल ने कहा कि श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। राज्यपाल ने फंसे हुए श्रमिकों के धैर्य और साहस की सराहना करते हुए सभी के सकुशल बाहर निकलने की कामना की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!