प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को किये चेक वितरित - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को किये चेक वितरित

 प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को किये चेक वितरित

उत्तराखंड(गोपेश्वर),मंगलवार 21 नवम्बर 2023

शहरी क्षेत्र के गरीब परिवारों के लिए संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष की ओर से 106 लाभार्थियों को चैक वितरित किये गये।

नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने बताया कि नगर क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाले गरीब परिवारों को आवास बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो लाख रुपये की धनराशि दी जाती है। जिसमें पहली किस्त के रूप में बीस हजार रुपये, दूसरी किस्त 80 हजार, तीसरी किस्त 60 हजार तथा अंतिम किस्त 40 हजार रुपये की दी जाती है।

वर्तमान समय में नगर क्षेत्र में 106 गरीब परिवारों को आवास योजना के तहत प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा अंतिम किस्त का भुगतान किया गया। जिसके चैक वितरित किये गये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से गरीब परिवारों को छत देने के लिए यह योजना शहरी क्षेत्रों में भी संचालित की जा रही है पहले यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों तक ही सीमित थी, लेकिन प्रधानमंत्री की पहल पर अब शहरी क्षेत्रों के गरीब परिवारों को भी आवास के लिए धनराशि उपलब्ध करवायी जा रही है। उन्होंने कहा कि कई परिवार इसका लाभ ले चुके है और अब भवन के स्वामी बन गये है। इससे गरीबों को काफी लाभ मिल रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!