कांग्रेस ओबीसी विरोधी, नहीं चाहती मिले निकायों में अधिकार : महेंद्र भट्ट - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

कांग्रेस ओबीसी विरोधी, नहीं चाहती मिले निकायों में अधिकार : महेंद्र भट्ट

 कांग्रेस ओबीसी विरोधी, नहीं चाहती मिले निकायों में अधिकार : महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 21 नवंबर 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निकाय चुनावों में देरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ओबीसी विरोधी है। वह नहीं चाहती कि उन्हें निकायों में अधिकार मिले।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने निकाय चुनाव की प्रक्रिया के पीछे होने को लेकर कांग्रेस की बयानबाजी की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि चुनावों में ओबीसी को प्रतिनिधित्व देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं। इस संवैधानिक बाध्यता का सम्मान करते हुए सरकार ने एक सदस्यीय आयोग बनाया है जो इस महत्वपूर्ण विषय पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहा है। जैसे ही यह रिपोर्ट सामने आयेगी, उसको देखते हुए सभी निकायों में आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। दूसरी तरफ नए निकायों के बनने और निकायों की सीमा में विस्तार होने के कारण मतदाता सूची तैयार करने का काम चल रहा है। भाजपा का सवाल है तो हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं, बस चुनाव आयोग की घोषणा का इंतजार है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस भी संवैधानिक बाध्यता की सच्चाई को अच्छी तरह से जानती है। कांग्रेस हमेशा से ओबीसी विरोधी रही है और वो नही चाहती है कि ओबीसी समाज को निकाय चुनावों में उनका अधिकार मिले। अन्यथा अपने शासन में सामान्य परिस्थितियों में भी कभी निकाय चुनावों को समय पर नहीं कराने वाली कांग्रेस इस तरह की बयानबाजी नही करती। उन्होंने कहा कि चुनाव अभी हों या कुछ समय बाद, कांग्रेस का कुछ नहीं होने वाला।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!