लक्ष्मण-परशुराम संवाद से दर्शक हुए रोमांचित - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

लक्ष्मण-परशुराम संवाद से दर्शक हुए रोमांचित

 लक्ष्मण-परशुराम संवाद से दर्शक हुए रोमांचित

उत्तराखंड(गोपेश्वर),शुक्रवार 17 नवंबर 2023

संयुक्त रामलीला मंच की ओर से गोपेश्वर में धनुष भंग और लक्ष्मण-परशुराम संवाद की लीला का मंचन किया गया। लीला का शुभारंभ ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी और व्यवसायी पपेंद्र सिंह ने किया।

गुरुवार की रात लीला राजा जनक दरबार में सीता स्वयंवर की तैयारियों के साथ हुई। स्वयंवर में तमाम राजाओं ने शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने की लीला में अपने प्रदर्शन से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। स्वयंवर में पहुंचे लंकापति रावण-बाणासुर के संवाद और शिव धनुष खंडित होने के बाद श्रीहरि नारायण के छठवें अवतार भगवान परशुराम और लक्ष्मण के संवाद के लीला मंचन ने दर्शकों रोमांचित कर दिया। मंच पर लीला का अभियन कर रहे पात्रों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।इस मौके पर रामलीला के संरक्षक चंद्रप्रकाश भट्ट, अनूप खंडूरी, सतीश पुरोहित, लक्ष्मी प्रसाद सती, देवेंद्र गौड़, पीयूष विश्नोई, कैलाश तिवारी, नितिन अरोड़ा, प्रकाश नेगी, कमल राणा, जगमोहन सिंह, विपिन कंडारी, आयुष हटवाल और अमित मिश्रा आदि मौजूद थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!