दिल्ली में 20 नवंबर को गो आंदोलन में पहुंचें गो भक्त : सीताशरण - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

दिल्ली में 20 नवंबर को गो आंदोलन में पहुंचें गो भक्त : सीताशरण

 दिल्ली में 20 नवंबर को गो आंदोलन में पहुंचें गो भक्त : सीताशरण

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 17 नवंबर 2023

गो भक्त आचार्य सीताशरण महाराज ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में 20 नवंबर को गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए गो आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने इस आंदोलन में देशभर के साथ देवभूमि के गोभक्तों से पहुंचने की अपील की है।

प्रेस कल्ब देहरादून में शुक्रवार को आचार्य सीताशरण महाराज ने पत्रकारों से कहा कि गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने के लिए पूरे देश से बड़ी संख्या में सनातनी हिन्दू पहुंचेंगे। आज पूरे देश में एक ही नारा व्याप्त हो चुका है गोमाता राष्ट्रमाता। सभी राज्यों की राजधानियों में और देश के 676 जिलों में गोपालमणि महाराज स्वयं जाकर के गोमाता राष्ट्रमाता जन जागरण अभियान पहले कर चुके हैं। अब इसी क्रम में चौथी बार चारों शंकराचार्यों के सानिध्य में आगामी 20 नवंबर, गोपाष्टमी को दिल्ली में गोमाता-राष्ट्रमाता जनांदोलन करने जा रहे हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!