राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक विजेता अंकित ने की राज्यपाल से भेंट - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक विजेता अंकित ने की राज्यपाल से भेंट

 राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक विजेता अंकित ने की राज्यपाल से भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 17 नवंबर 2023

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से शुक्रवार को राजभवन में युवा एथलीट अंकित कुमार ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल सिंह ने अंकित को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने नेशनल गेम्स में प्रदेश का मान बढ़ाया है और वे अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

राज्यपाल सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवा बेहद प्रतिभावान हैं और वे किसी भी लक्ष्य को हासिल करने की क्षमता रखते हैं। अन्य युवाओं को उनसे सीख लेने की जरूरत है। राज्यपाल ने युवा एथलीट को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद दिया। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी अंकित कुमार ने हाल में ही गोवा में संपन्न 37वें राष्ट्रीय खेलों में 10 किमी रेस की प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!