कांग्रेस ने चुनावों के लिए विधानसभावार प्रभारी किये नियुक्त - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

कांग्रेस ने चुनावों के लिए विधानसभावार प्रभारी किये नियुक्त

 कांग्रेस ने चुनावों के लिए विधानसभावार प्रभारी किये नियुक्त

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 17 नवंबर 2023

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने लोकसभा, स्थानीय निकाय, सहकारिता व दुग्धसंघ के चुनावों को मद्देनजर प्रदेश के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने प्रभारियों से तत्काल अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों मेें जाकर प्रत्येक बूथ स्तर पर बूथ कमेटियों का सत्यापन करने की अपेक्षा की है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन, प्रशासन मथुरा दत्त जोशी ने बताया है कि नवंबर व दिसंबर माह के अन्त तक विधानसभा प्रभारियों को बूथ कमेटी/मण्डलम कमेटी के सत्यापन का काम पूरा करना है। दिसंबर के अन्त तक बूथ कमेटियों के संबंध में अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। वर्तमान में जिलेवार जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मलेन भी पूर्णरूप से गतिमान हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष माहरा पौडी लोकसभाा क्षेत्र के जिले चमोली, देवप्रयाग, रूद्रप्रयाग में कार्यकर्ता सम्मलेन कर चुके हैं। इसी क्रम में 18 नवंबर को पौड़ी जनपद का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन होगा है। साथ ही 21 व 22 नवंबर को क्रमशः टिहरी और उत्तरकाशी जनपद में कार्यकर्ता सम्मलेन होंगे।प्रदेश उपाध्यक्ष जोशी ने बताया कि दिसंबर माह में कुमांऊ मण्डल के अल्मोड़ा, नैनीताल संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!