जल्द कैबिनेट में लाई जाएगी महिला नीति - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

जल्द कैबिनेट में लाई जाएगी महिला नीति

 जल्द कैबिनेट में लाई जाएगी महिला नीति

मंत्री ने निर्देशों का अनुपालन ना होने पर जताई नाराजगी, दिये निर्देश

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 17 नवंबर 2023

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं को सशक्त करने के लिए जल्द ही कैबिनेट में महिला नीति लाई जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों पर पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन ना होने पर नाराजगी जताते हुए एक हफ्ते में प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

गुरुवार को यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बाल विकास और महिला कल्याण की बैठक की। मंत्री ने बताया कि जल्द ही हम महिला नीति लाने जा रहे हैं। जिसके बारे में अधिकारियों से कहा गया है कि इसका प्रस्ताव बनाये ताकि इसे जल्द ही कैबिनेट के समक्ष लाया जा सके। अभी यह नियोजन के स्तर पर बनी हुई है। इस नीति के बनने से हम अपनी उत्तराखंड की समस्त महिलाओं को सशक्त करने का काम करेंगे।

मंत्री ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि महिला कल्याण के लिए जो लगभग 8 करोड़ धनराशि प्राप्त हुई है उसके लिए कार्ययोजना और जो नीति बननी है वह तैयार करें ताकि महिलाओं के लिए यह धनराशि काम आए।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों की ओर से कुछ कार्य कर लिए गए हैं लेकिन अभी भी काफी काम शेष है जिसपर मंत्री ने नाराजगी भी व्यक्त की। अधिकारियों से कहा गया है कि जो भी नीति और कार्ययोजना बननी है उसे जल्द पूरा करें।

मंत्री ने नंदा गौरा योजना की प्रगति के बारे में भी जाना कि अभी तक कितने लाभार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करा लिया है और जिन्होंने नहीं किया उन्हें किस प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!