राजभवन में झारखंड स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम - Shaurya Mail

Breaking News

राजभवन में झारखंड स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम

 राजभवन में झारखंड स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 16 नवंबर 2023

राजभवन में बुधवार को झारखंड का राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने भगवान बिरसा मुंडा का स्मरण करते हुए उनके योगदान को याद किया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल ने विभिन्न कॉलेजों से आए झारखंड के छात्रों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। छात्रों से संवाद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं का अहम योगदान होगा। राज्यपाल ने कहा कि झारखंड विभिन्न प्रकार के खनिज के विशाल संसाधनों से संपन्न है और खनिज समृद्ध राज्य के रूप में देशभर में प्रमुख स्थान रखता है। भारत में कोयला, अभ्रक, कायनाइट और तांबे के उत्पादन में झारखंड सभी राज्यों में पहले स्थान पर है, जो इन खनिजों में इसके प्रभुत्व को उजागर करता है। उन्होंने कहा की झारखंड के नागरिकों का परिश्रम देश की उन्नति में उत्प्रेरक की भूमिका अदा कर रहा है।

उन्होंने झारखंड में अपनी सेवाकाल के संस्मरणों को भी इस अवसर पर साझा किया। राज्यपाल ने कहा कि ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ विचारधारा से प्रेरित यह कार्यक्रम भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता की भावना, आपसी समझ और सम्मान की भावना को बढ़ाता है। भारत की जीवंत संस्कृति की गतिशीलता हमारे सांस्कृतिक और राजनैतिक विकास को बड़ी प्रेरणा प्रदान करती है।

राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारत की विविधता को एकता के रूप में दर्शाते हैं। साथ में हम सब को एक परिवार के रूप में जोड़ने का कार्य करते हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!