मुख्यमंत्री धामी सिलक्यारा में रेस्क्यू ऑपरेशन की पल-पल की ले रहे अपडेट - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी सिलक्यारा में रेस्क्यू ऑपरेशन की पल-पल की ले रहे अपडेट

 मुख्यमंत्री धामी सिलक्यारा में रेस्क्यू ऑपरेशन की पल-पल की ले रहे अपडेट

उत्तराखंड(देहरादून/इंदौर),बुधवार 15 नवंबर 2023

उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा में टनल में फंसे 40 श्रमिकों को बचाने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री लगातार कमिश्नर व आईजी गढ़वाल और राहत व बचाव में लगी एजेंसियों से पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।

बुधवार को इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम में होने के बावजूद मुख्यमंत्री धामी कमिश्नर गढ़वाल और आईजी गढ़वाल से सिल्क्यारा में संचालित हो रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की निरंतर अपडेट लेते रहे। मुख्यमंत्री ने युद्धस्तर पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं राहत एवं बचाव एजेंसियों का हौसला बढ़ाया।

इंदौर में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारे समक्ष बड़ी चुनौती आ खड़ी हुई है, जिसका सामना हमें पूरी हिम्मत, हौसला और धैर्य से सफलतापूर्वक करना है। राज्य सरकार, प्रशासन, केंद्रीय एजेंसियों एवं केंद्र सरकार का हमें पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व केंद्रीय गृह मंत्री रेस्क्यू ऑपरेशन पर निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री ने स्वयं घटना व राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली है।

उल्लेखनीय है कि सिल्क्यारा पोलगांव निर्माणाधीन रोड टनल में भूस्खलन की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत एजेंसियों से निरन्तर समन्वय बनाकर रखने, राहत सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन की ओर से सिल्क्यारा टनल में हुए भूस्खलन के अध्ययन एवं कारणों की जांच के लिए निदेशक उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की अध्यक्षता में गठित समिति में शामिल विशेषज्ञों ने स्थल का निरीक्षण कर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है। राहत व बचाव के कार्य तेजी से चल रहे हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!