असम के मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा ने परिजनों के साथ किए भगवान बद्रीविशाल के दर्शन - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

असम के मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा ने परिजनों के साथ किए भगवान बद्रीविशाल के दर्शन

 असम के मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा ने परिजनों के साथ किए भगवान बद्रीविशाल के दर्शन

उत्तराखंड(बदरीनाथ/जोशीमठ),बुधवार 15 नवंबर 2023

श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा की धर्मपत्नी एवं पूर्वोत्तर भारत की मीडिया दिग्गज रिनिकी भुयान शर्मा बुधवार पूर्वाह्न श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय के साथ भगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए पहुंचीं।

हैलिपेड पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया। बदरीनाथ मंदिर में दर्शन के पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने अतिथियों को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद एवं तुलसी माला भेंट की।

अतिथियों ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की यात्रा व्यवस्थाओं तथा प्रबंधन की प्रशंसा की। श्री बदरीनाथ दर्शन के बाद सभी अतिथि हेलिकॉप्टर से वापस रवाना हुए। इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!