अमोल डोभाल बने भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ के संयोजक - Shaurya Mail

Breaking News

अमोल डोभाल बने भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ के संयोजक

 अमोल डोभाल बने भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ के संयोजक

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 14 नवंबर 2023

कैनाल रोड निवासी अमोल डोभाल को भारतीय जनता पार्टी द्वारा खेलकूद प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

मंगलवार को इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि यह पहला अवसर होगा जब एशियन गैम्स को भारत को 100 से अधिक मैडल मिले है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री स्वयं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हैं और खेलकूद उनके लिए अहम और बहुत महत्वपूर्ण होता है। गणेश जोशी ने नवनियुक्त प्रदेश संयोजक को बधाई देते हुए कहा कि आपके साथ जहां खेल जगत के लोग जुड़ेगे वही युवाओं को भी आपका लाभ मिलेगा। अमोल डोभाल का खेलों के प्रति अहम योगदान रहा है।

इस अवसर पर बीजेपी मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, आरएस परिहार, सुरेन्द्र राणा, पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, डा. बबीता सहौत्रा, मंजीत रावत, मोहन बहुगुणा, सिकन्दर सिंह, अमित, भावना चौधरी, योगेश, संजय, कमल थापा, सोनू आदि उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!