विले पार्ले में 12 मंजिला इमारत में आग लगने से वृद्ध महिला की मौत - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

विले पार्ले में 12 मंजिला इमारत में आग लगने से वृद्ध महिला की मौत

 विले पार्ले में 12 मंजिला इमारत में आग लगने से वृद्ध महिला की मौत

मुंबई,शनिवार 11 नवंबर 2023

विले पार्ले में पूनम बाग नामक 12 मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल स्थित एक फ्लैट में शुक्रवार शाम को अचानक आग लगने से वृद्धा की मौत हो गई। मृतका की पहचान हर्षदा जनार्दन पाठक ( 95 वर्ष) के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। इस समय मौके पर कूलिंग का काम जारी है। आग लगने के कारणों की छानबीन विले पार्ले पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार पूनम बिल्डिंग के दूसरा मंजिल स्थित फ्लैट में मरम्मत का काम जारी था। मरम्मत काम कर मजदूर सात बजे शाम को फ्लैट से निकल गए थे और घर में हर्षदा अकेली थी। अचानक शाम साढ़े सात बजे फ्लैट में आग लग गई। इससे पूरे बिल्डिंग में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पूरी इमारत खाली करवा दिया। इसके बाद तीन फायर इंजन की मदद से आग पर काबू पा लिया लेकिन वृद्ध महिला हर्षदा फ्लैट में पूरी तरह झुलसी अवस्था में पाई गई। उन्हें तत्काल कूपर अस्पताल में पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने हर्षदा को मृत घोषित कर दिया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!