केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं, देशभर की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं, देशभर की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण

 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं, देशभर की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 10 नवंबर 2023

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज देहरादून में आयोजित आईटीबीपी की रेजिंग डे परेड में शामिल हुए। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने देश के लोगों को धनतेरस और दिवाली की शुभकामनाएं दीं। वहीं, उन्होंने देशभर की पांच योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जवानों की हर जरूरत को पूरा करने के लिए तत्पर है। आज हमारे जवान हैं तो हम चैन की नींद सो सकते हैं।

इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण

  • लद्दाख में 17000 फीट की ऊंचाई पर स्व ऊर्जा भवन का रिमोट लोकार्पण।
  • मातली उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश बसर, रंगमाती आसाम, रिक्रूट ट्रेनिग सेंटर अरुणाचल प्रदेश समेत 10 बैरक का लोकार्पण।
  • लॉजिस्टिक ड्रोन का उद्घाटन। इसमें अग्रिम चौकियों पर प्रयोग होगा। यह ड्रोन 14000फीट तक उड़ सकता है। इससे सब्जियां व रसद को पहुंचाने में मदद करेगा। साथ ही दवाओं का भी परिवहन कर सकेगा।
  • ई स्मारिका का विमोचन। इसमें आईटीबीपी की उपलब्धियों का उल्लेख है।
  • शहीद स्मारिका का विमोचन। यह स्मारिका शहीदों की बहादुरी को बताएगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!