राज्य आंदोलनकारियों की दृढ़ इच्छा शक्ति से हुआ उत्तराखंड का निर्माणः मदन कौशिक - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

राज्य आंदोलनकारियों की दृढ़ इच्छा शक्ति से हुआ उत्तराखंड का निर्माणः मदन कौशिक

 राज्य आंदोलनकारियों की दृढ़ इच्छा शक्ति से हुआ उत्तराखंड का निर्माणः मदन कौशिक

उत्तराखंड(हरिद्वार),शुक्रवार 10 नवम्बर 2023

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर सभी को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मदन कौशिक ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के कठिन परिश्रम प्रयासों दृढ़ इच्छा शक्ति से ही उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुआ है। देवभूमि का अनुपम सौंदर्य, पर्वतीय परिदृश्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत इसे एक अद्वित्य राज्य बनाते हैं। उत्तराखंड के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को समझते हुए इस समृद्ध विरासत के संरक्षण और समृद्धि के प्रति सदैव समर्पित रहना चाहिए।

मंडल अध्यक्ष तरुण नैय्यर, राजेश शर्मा व हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य के विकास के लिए और उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, राजकुमार अरोड़ा, सुनील शेट्टी, सचिन बेनीवाल, आकाश चैहान, विक्की आडवाणी, देवेश ममगई, अनिमेष कुमार, तुषांक भट्ट, कपिल बालियान, मृदुला सिंगल, पूनम माकन, अजय भारद्वाज, करुण मदन, आदित्य झा, करण वर्मा, कुणाल सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहेे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!