राज्य स्थापना की 23 वीं वर्षगांठ पर ट्रेंड हुआ डेस्टिनेशन उत्तराखंड - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

राज्य स्थापना की 23 वीं वर्षगांठ पर ट्रेंड हुआ डेस्टिनेशन उत्तराखंड

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 10 नवंबर 2023

राज्य स्थापना दिवस की 23 वीं वर्षगाठ के अवसर पर आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर “#डेस्टिनेशन उत्तराखंड” दिनभर ट्रेंड होता रहा। राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की। वहीं, राज्य स्थापना के इस खास अवसर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेंड हुए डेस्टिनेशन उत्तराखंड ने और भी खास बना दिया। दरसअल, राज्य की 23 वीं वर्षगांठ पर लोगों ने एक्स पर अपनी खूब अभिव्यक्ति व्यक्त की।

गौरतलब है कि उत्तराखंड पर्यटन से लेकर वैलनेस, योगा, एडवेंचर टूरिज्म, बागवानी, इंडस्ट्री जैसे क्षेत्रों में निरंतर नई बुलंदियों को छू रहा है। अभी गतिमान चारधाम यात्रा में भी देश-दुनिया के लोगों ने देवभूमि में रिकॉर्ड संख्या में पहुंच चारधामों के दर्शन किये। अब तक 55 लाख से ज्यादा लोग चारधाम आ चुके हैं। वहीं, दिसंबर में होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए देश-दुनिया में हुए रोड-शो ने निवेशकों को उत्तराखंड की ओर आकर्षित किया है। फिल्म शूटिंग के लिए भी उत्तराखंड बॉलीवुड के लिए नया डेस्टिनेशन बन गया है। तमाम बड़े प्रोडक्शन हाउस राज्य की आकर्षक फिल्म नीति से प्रभावित होकर ज्यादा से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग यहां कर रहे हैं। इसी माह टिहरी झील में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की पैराग्लाइडिंग इवेंट होने जा रहा। ऐसे में राज्य स्थापना दिवस के खास मौके पर एक्स पर लोगों ने शुभकामनाओं के साथ डेस्टिनेशन उत्तराखंड को लेकर अपनी राय रख इसे ट्रेंड में टॉप में बनाये रखा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!