सचिवालय हरीकेन ने फाइनल मैच 69 रन से जीता - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

सचिवालय हरीकेन ने फाइनल मैच 69 रन से जीता

 सचिवालय हरीकेन ने फाइनल मैच 69 रन से जीता

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 09 नवम्बर 2023

अन्तर सचिवालय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुवार को सचिवालय हरिकेन नें 69 रन से जीता।

गुरुवार को महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड रायपुर में फाइनल मैच सचिवालय हरिकेन एवम सचिवालय ए के बीच खेला गया। सचिवालय हरिकेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में कुल 05 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। कपिल गंगवार ने शानदार 85, दिवाकर पंत ने 45 और अनुज चमोली ने नाबाद 16 रन बनाए।

सचिवालय ए की तरफ से गेंदबाजी में टिकराज ने 3 और हरीश सैनी ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ए की टीम कुल 20 ओवरों में 09 विकेट के नुकसान पर 149 रन ही बना पाए। आशुतोष विमल ने 78, अनिल नेगी ने 26 रन बनाए। मुकेश रावत ने 4, ओमीश ने 2, अनुज और विनोद ने 1-1 विकेट लिए।

फाइटर ऑफ द मैच आशुतोष विमल को और मैन ऑफ द मैच कपिल गंगवार को दिया गया। जबकि मैन ऑफ द सीरीज- टिकराज सिंह, बेस्ट बॉलर- टिकराज सिंह, बेस्ट फील्डर- टिकराज सिंह, बेस्ट कीपर- वीरेंद्र रावत, बेस्ट बैट्समैन – सुनील मैंदोला रहे तथा फेयर प्ले अवार्ड- सचिवालय हरिकेन को दिया गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!