उत्तराखंड में जल्द खुलेगा अप्रवासी प्रकोष्ठ कार्यालय, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए निर्देश - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

उत्तराखंड में जल्द खुलेगा अप्रवासी प्रकोष्ठ कार्यालय, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए निर्देश

 उत्तराखंड में जल्द खुलेगा अप्रवासी प्रकोष्ठ कार्यालय, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए निर्देश

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 9 नवंबर 2023

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखंड अप्रवासी प्रकोष्ठ कार्यालय जल्द खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, अप्रवासी प्रकोष्ठ दुनिया भर में रह रहे उत्तराखंड के मूल अप्रवासियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास करेगा।

एसीएस राधा रतूड़ी ने प्रकोष्ठ जल्द संचालित करने के वर्किंग प्लान पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को देश और दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे उत्तराखंड मूल के अप्रवासियों के संबंध में डाटा बेस तैयार करने के निर्देश दिए। कहा, इसमें देश के कई राज्यों, शहरों और विदेशों में उत्तराखंडी अप्रवासियों के संगठनों, एसोसिएशन एवं संस्थाओं की मदद ली जाए।

कहा, दिसंबर में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन में देश-विदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्तराखंड के अप्रवासियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने राज्य के अप्रवासियों के नियमित अप्रवासी सम्मेलन करवाने, सरकार और अप्रवासियों के बीच बेहतर सामंजस्य बनाने, अप्रवासियों के निवेश प्रस्तावों पर शीघ्रता से कार्रवाई करने, अप्रवासियों की समस्याओं के समाधान की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में अप्रवासियों के राज्य में समाज कल्याण, महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक उद्यमिता, ओल्ड एज होम आदि में निवेश एवं योगदान को प्रोत्साहित करने की योजना पर भी चर्चा की गई। एसीएस ने कहा, प्रकोष्ठ अप्रवासियों को राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक सहित सभी क्षेत्रों से जोड़ने व उनमें निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने अप्रवासी प्रकोष्ठ की वेबसाइट को जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!