राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची देहरादून, बुधवार को जाएंगी बदरीनाथ धाम - Shaurya Mail

Breaking News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची देहरादून, बुधवार को जाएंगी बदरीनाथ धाम

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची देहरादून, बुधवार को जाएंगी बदरीनाथ धाम

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 8 नवंबर 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गई है। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर देहरादून एयरपोर्ट से लेकर गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में पुलिस-प्रशासन की टीमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट रही। सुबह राष्ट्रपति सबसे पहले पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुईं। इसके बाद शाम को वह देहरादून पहुंचीं। कार्यक्रम के अनुसार, कल राष्ट्रपति बदरीनाथ जाएंगी। इस दौरान जोशीमठ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छात्रों के साथ संवाद भी करेंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बदरीनाथ कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। उसके बाद सभी राजपत्रित अधिकारियों, निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों की डी-ब्रीफिंग में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान फुल प्रुफ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर गौचर में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। मौसम के खराब होने अथवा अन्य संभावित वजहों से गौचर में राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग और ठहरने व खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को एसपी रुद्रप्रयाग विशाखा अशोक भदाणे ने यहां पुलिस ब्रीफिंग की।

एसपी रुद्रप्रयाग ने अधिकारियों को यातायात, सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी प्रोटोकॉल को पुख्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में अभिसूचना तंत्र और पुलिस अधिकारियों के बीच उचित समन्वय बनाए रखने, हवाई पट्टी की निगरानी और राष्ट्रपति की फ्लीट सहित सभी जरूरी मुद्दों पर चर्चा की गई। एसपी ने वीवीआईपी रूट व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण भी किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!