दिसम्बर माह में आयोजित होगा व्यापारी महाकुंभ - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

दिसम्बर माह में आयोजित होगा व्यापारी महाकुंभ

 दिसम्बर माह में आयोजित होगा व्यापारी महाकुंभ

उत्तराखंड(हरिद्वार),सोमवार 06 नवंबर 2023

राष्ट्रीय व्यापार मण्डल की एक बैठक अवधूत शंकर आश्रम चौक पर आहूत की गई।

इस बैठक में दिसम्बर माह में व्यापारी महाकुंभ का निर्णय लिया गया। महाकुंभ मे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्री व केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि कुछ समय से प्रस्तावित व्यापारी महाकुंभ अब दिसम्बर में होना तय हो गया है। जल्दी ही तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी आयोग व अन्य कुछ मांगों के साथ व्यापारी महाकुंभ का आगाज किया जाएगा। महाकुंभ में पूरे प्रदेश के पदाधिकारी व व्यापारी शामिल होगे। ये बातचीत का मंच होगा सरकार और व्यापारी एक साथ बैठकर अनेक मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे। इस प्रदेश को कैसे आगे बढ़ाया जाए और इसका और अधिक विकास किया जाए इसके लिए योजना बनाएँगे।

बैठक में जला उपाध्यक्ष सर्वेश बघेल, जिला सचिव विशाल माथुर, शहर कोषाध्यक्ष ज्वालापुर अर्पण ग्रोवर, शहर महामंत्री शिवालिक नगर राजेन्द्र श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, पुष्पेन्द्र गुप्ता, संजीव कुमार व विजय धीमान आदि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!