मुख्यमंत्री ने 8 अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने 8 अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

 मुख्यमंत्री ने 8 अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड(देहरादून), रविवार 05 नवम्बर 2023

मुख्यमंत्री ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून में राज्य सम्पत्ति विभाग के अन्तर्गत स्वागती पद पर 8 संस्तुत अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी नव नियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आगामी समय में सभी अभ्यर्थी राज्य के विभिन्न अतिथि गृहों में अपनी सेवाएं देंगे। स्वागती की ओर से किए जाने वाले सरल एवं सौम्य व्यवहार से ही हम अतिथि देवो भव: के सिद्धांत को पूरा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नवनियुक्त अभ्यर्थी अपने कर्तव्य का पूर्ण मनोयोग एवं जिम्मेदारी से पालन करें।

इस दौरान सचिव विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव लक्ष्मण सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!