दून न्यूज पेपर ऐजेंट एसोसिएशन ने समाचार पत्र विक्रेताओ को दीपावली का उपहार वितरित किया। - Shaurya Mail

Breaking News

दून न्यूज पेपर ऐजेंट एसोसिएशन ने समाचार पत्र विक्रेताओ को दीपावली का उपहार वितरित किया।

 दून न्यूज पेपर ऐजेंट एसोसिएशन ने समाचार पत्र विक्रेताओ को दीपावली का उपहार वितरित किया।

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 05 नवंबर 2023

आज दून न्यूज पेपर ऐजेंट एसोसिएशन पल्टन बाजार ने समाचार पत्र विक्रेता भाइयों को दीपावली पर्व के उपलक्ष में उपहार वितरित किए।

आज सभी समाचार पत्र विक्रेता प्रिंस चौक के समीप जन भारत वेडिंग प्वाइंट (टोनी जी के) में एकत्रित हुए। सभी ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। सभी ने संगठन की कार्यप्रणाली वा संगठन के मजबूती के मध्यनाजर अपने अपने विचार व्यक्त किए।

मंच का संचालन कर रहे श्री ललित जोशी ने कहा कि कोई भी समस्या हो हमें एकजुट होकर उसका सामना करना चाहिए।दून न्यूज पेपर ऐजेंट एसोसिएशन पल्टन बाजार सभी समाचार पत्र विक्रेता एक परिवार है।

दून न्यूज पेपर ऐजेंट एसोसिएशन पल्टन बाजार के पदाधिकारीयों ने कार्यक्रम में उपस्थित होने पर सभी समाचार पत्र विक्रेता भाइयों का तहेदिल से धन्यवाद दिया।

एक के कार्यक्रम में हरप्रीत सिंह, ललित जोशी, राकेश कुमार भट्ट, कैलाश सेमवाल, बिजेंद्र सेमवाल, राकेश शर्मा, राकेश रावत, जगदीश भट्ट, मणिकांत, हनी, सोवन सिंह, अनिल भट्ट, मनोज गैरोला, मनोज तिवारी, हेमंत तिवारी, राजवीर त्यागी, मुकेश मित्तल,अनिल सोनी, सुनील सोनी,शिव चरण बिस्ट, संजीव बिष्ट, राजेन्द्र भट्ट, अरविन्द बहुगुणा,सौरव, आशीष अग्रवाल, अंशुल अरोड़ा, दिनेश कुमार, मनोज कुमार आदि अनेक संख्या में समाचार पत्र विक्रेता भाई एकत्र हुए।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!