तोताघाटी के पास हुआ सड़क हादसा, वाहन खाई में गिरने से एक की मौत, चालक घायल - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

तोताघाटी के पास हुआ सड़क हादसा, वाहन खाई में गिरने से एक की मौत, चालक घायल

 तोताघाटी के पास हुआ सड़क हादसा, वाहन खाई में गिरने से एक की मौत, चालक घायल

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 5 नवंबर 2023

श्रीनगर से देहरादून जा रहा एक वाहन तोता घाटी में खाई में गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि चालक घायल है। शनिवार रात्रि में करीब साढ़े 12 बजे वाहन श्रीनगर से देहरादून जा रहा था। आपदा न्यूनीकरण विभाग टिहरी के मुताबिक दुर्घटना में वाहन हेल्पर दिनेश चौधरी निवासी विकासनगर देहरादून उम्र 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि चालक एवं वाहन मालिक देव सिंह पुत्र मोहन निवासी बादाम वाला विकासनगर देहरादून घायल हैं। जिसे पुलिस व एसडीआरएफ की मदद से खाई से निकलवा कर एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश भिजवाया गया है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!