अपने-अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए समय पर डीपीआर तैयार करें : शहरी विकास मंत्री - Shaurya Mail

Breaking News

अपने-अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए समय पर डीपीआर तैयार करें : शहरी विकास मंत्री

 अपने-अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए समय पर डीपीआर तैयार करें : शहरी विकास मंत्री

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 05 नवम्बर 2023

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि अधिशासी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए समय पर डीपीआर तैयार करें, जिससे जनता को किये जा रहे विकास कार्यों का लाभ ससमय प्राप्त हो सके।

विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने नगर निकाय के अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में चल रही केंद्र पोषित योजना, 15वें वित्त और पांचवें राज्य वित्त योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि आज पांच जिलों टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, चमोली तथा रूद्रप्रयाग के अधिशासी अधिकारियों के साथ नगर निकायों में चल रहे विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई है। इसमें कूड़े के डोर टू डोर कलेक्शन, सेग्रीगेशन, लीगेसी वेस्ट और ठोस अवशिष्ठ प्रबन्धन को लेकर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिये।

मंत्री ने महत्वाकांक्षी पीएम स्वनिधि योजना और पीएम आवास योजना की प्रगति के विषय में जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने दीनदयाल अन्त्योदय मिशन के तहत चलाये जा रहे स्वरोजगार कार्यक्रम तथा स्वंय सहायता समूह की भी जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नगर निकायों में स्वंय सहायता समूहों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जाए। जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल सके।

मंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हमारी बहनों के द्वारा कुछ सराहनीय उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से अमेजॉन और फ्लिप कार्ड जैसी ऑनलाइन शॉपिंग साइट से भी समझौता किया गया है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से स्वंय सहायता समूहों से जुड़ी सभी बहनों को आसानी से बाजार उपलब्ध हो पायेगा।

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि नगर निकायों में वित्त की कमी न होने पाए इसके लिए विभाग हमेशा प्रयासरत है। उन्होंने 15 वें वित्त और पांचवें राज्य वित्त योजनाओं पर भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। हमारे नगर निकाय और अधिक सुदृढ़ हों इसके लिए विभाग हमेशा से प्रयासरत है।

मंत्री ने बैठक में कुछ अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जनता से जुड़े हुए विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मंत्री ने कहा कि नगर निकायों में आश्रय स्थलों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने यूजर चार्ज पर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए जिसके लिए अधिशासी अधिकारियों को कार्य स्थलों का समय-समय पर निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया।

मंत्री ने सभी अधिकारियों को आगामी निकाय चुनाव के लिए भी तैयार रहने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से की गई घोषणाओं को ससमय पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने ल निकायों में साफ सफाई, स्ट्रीट लाईट, सार्वजनिक शौचालयों, सार्वजनिक मूत्रालयों की समुचित व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस मौके पर अशोक पाण्डे, सहायक निदेशक, शहरी विकास, राजीव पाण्डे, सहायक निदेशक, शहरी विकास व अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!