युवा मतदाता संपर्क अभियान में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद करेंगे शिरकत - Shaurya Mail

Breaking News

युवा मतदाता संपर्क अभियान में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद करेंगे शिरकत

 युवा मतदाता संपर्क अभियान में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद करेंगे शिरकत

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 04 नवंबर 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छात्र संघ चुनावों को देखते हुए, युवा मतदाता संपर्क अभियान को 25 नवंबर तक विस्तार दिया है। साथ ही इन कार्यक्रमों में युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अनेक युवा सांसद शिरकत करेंगे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के हवाले से बताया कि नवंबर 15 तक संचालित युवा मतदाता संपर्क अभियान को छात्र संघ चुनावों के दृष्टिगत 25 नवंबर तक विस्तार दिया है।

उन्होंने बताया कि युवाओं का बड़ा तबका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के विचारों से प्रभावित है। ये भारत का वो भविष्य है जो देश में राष्ट्रवाद और संस्कृति की भावनाओं का ध्वजवाहक बनकर विश्व का नेतृत्व करेगा। ये युवा वो हैं जो उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाते हैं या पढ़ते हैं, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में सक्रिय और अनेकों संस्थानों में कार्यरत हैं । हमारा प्रयास है कि ऐसे सभी युवाओं के मन में बसे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के भाव को और अधिक जागृत कर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाना है।

मनवीर चौहान ने बताया कि युवा संपर्क अभियान के तहत विधानसभा स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। जिसमे पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और विभिन्न युवा सांसद नई पीढ़ी से संवाद के लिए आने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि इन तमाम कार्यक्रमों में केन्द्र और राज्य सरकार की युवा कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी साझा की जायेगी। ताकि वे स्वयं इन योजनाओं का लाभ लेकर समर्थ बने और अन्य साथियों को लाभार्थी बनने के लिए प्रेरित करें।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!