मुख्यमंत्री धामी विकास के पर्याय : मनवीर - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

मुख्यमंत्री धामी विकास के पर्याय : मनवीर

 मुख्यमंत्री धामी विकास के पर्याय : मनवीर

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 04 नवंबर 2023

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने शनिवार को कर्णप्रयाग में उत्तराखंड के विकास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उत्तराखंड के मार्गदर्शक हैं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में कमान है, जिसके कारण विकास योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं।

उन्होंने बताया कि केदारखंड सर्किट से जुड़े सभी मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं केदारखंड के सभी मंदिरों को चारधाम यात्रा से जोड़ने के धामी के विजन से 2025 तक राज्य में विकास के कई नये आयाम गढ़ने जा रहा है जो कि प्रदेश की आर्थिकी के लिए ऐतिहासिक होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को भगीरथ की संज्ञा देते हुए कहा कि वे आज विकास के भागीरथ बन चुके है और देश विदेश में भी उत्तराखंड को गौरवान्वित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग से 2 लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं धरातल पर चल रही हैं। राज्य में डबल इंजन की सरकार है और केंद्र से अत्यंत निकटता का लाभ राज्य को मिल रहा है तो इसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी का अहम योगदान है।

पूर्व की कांग्रेसी सरकार भी डबल इंजन की रही है, लेकिन वह राज्य को कितना लाभ दिला पाए, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस नीत केंद्र सरकार ने उत्तराखंड का विशेष पैकेज छीन लिया और राज्य की कांग्रेस सरकार और सांसद मूक दर्शक बने रहे। आज उत्तराखंड की गिनती तेजी से विकास की ओर बढ़ते राज्य में शुमार हैं। राज्य मे दो लाख करोड़ की योजनाएं केंद्र के सहयोग से धरातल पर चल रही है तो दूसरी और राज्य मे ढ़ाई लाख करोड़ के निवेश के लक्ष्य को लेकर सीएम देश और विदेश में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों की भांति पहाड़ों में कैसे उद्योग लगें, वह इस कल्पना को धरातल पर उतारने जुटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री धामी की लीडरशिप में हो रहे अथक प्रयाओं से अब तक हमें लगभग 94000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं ।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!