कृषकों की समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारी सीधे करे संवाद : मंत्री गणेश जोशी - Shaurya Mail

Breaking News

कृषकों की समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारी सीधे करे संवाद : मंत्री गणेश जोशी

 कृषकों की समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारी सीधे करे संवाद : मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 04 नवंबर 2023

उत्तराखंड औद्यानिक परिषद प्रबन्ध समिति की 7वीं बैठक में शुक्रवार को विगत वर्षों के आय-व्यय विवरण पत्र प्रस्तुत करने के साथ ही कार्यों का प्रस्तुतिकरण दिया गया। बैठक में कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कृषकों की समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों को सीधे संवाद करने के निर्देश दिए।

रिंग रोड स्थित वीर माधौ सिंह भण्डारी किसान भवन के प्रथम तल सभागार में कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में उत्तराखंड औद्यानिक परिषद प्रबन्ध समिति की 7वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने परिषद की प्रबन्ध समिति और कार्यकारिणी समिति की बैठकें नियमानुसार नियत समय पर करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कृषकों से संवाद कर उनसे जानकारी प्राप्त कर उनकी समस्याओं का त्वरित गति से समाधान करने के भी निर्देश दिए।

गणेश जोशी ने मार्केटिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए। जोशी ने कहा कि प्रदेश में बागवानी एवं पुष्प उत्पादन के क्षेत्र में अनेक सम्भावनाएं हैं। बागवानी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कार्य योजना बनाएं।

बैठक में परिषद की साधारण सभा व कार्यकारिणी समिति में महानिदेशक, कृषि एवं उद्यान को सदस्य के रूप में नामित करने पर परिषद के प्रबन्ध समिति की ओर से स्वीकृति/अनुमोदन प्रदान किया गया।

बैठक में उद्यान विभाग को पेपर रहित बनाने एवं औद्यानिक आंकड़ों के डिजिटाइजेशन और समस्त क्रिया कलापों को डिजिटल माध्यम से करने के लिए प्रोजेक्ट डिजिटल उद्यान स्वीकृति/अनुमोदन के साथ प्राजेक्ट का व्यय विवरण से बोर्ड को अवगत कराने के लिए निर्देशित किया गया। राज्य में उत्पादित समस्त कृषि एवं औद्यानिक उत्पादों के बेहतर विपणन एवं वृहद प्रचार-प्रसार हेतु उत्तराखण्ड औद्यानिक परिषद के अधीन अम्ब्रेला ब्रांड नेम निर्माण के लिए प्रबन्ध समिति के द्वारा अनुमोदन/स्वीकृति प्रदान की गयी। राज्य के ऐसे कृषक जिनके पास कृषि एवं बागवानी योग्य भूमि है तथा वे राज्य से पलायन कर अन्य स्थानों पर जा रहे हैं, उनके खेत परती हैं, ऐसे कृषकों के साथ त्रिपक्षीय अनुबन्ध (भूस्वामी, परिषद व सेवा प्रदाता संस्था के मध्य) कर भूमि विकास / बागवानी विकसित करने हेतु ‘प्रोजेक्ट बाग-बहार’ पर परिषद के माध्यम से सेवा प्रदाता के रूप में कार्य करने के लिए प्रबन्ध समिति के द्वारा स्वीकृति / अनुमोदन दिया गया।

राज्य में स्थापित छोटे समूहों के सहयोग के दृष्टिगत देहरादून में द ब्रांड ऑफ उत्तराखंड तीन दिवसीय महोत्सव के आयोजन के लिए अनुमोदन किया गया। परिषद / बोर्ड के कार्यों के बढ़ते कार्य क्षेत्र को देखते बोर्ड के कार्य संचालन के लिए उद्यान विभाग के विषय विशेषज्ञों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर परिषद में नियुक्त करने के सम्बन्ध स्वीकृति प्रदान की गयी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!