प्रवर समिति ने तैयार की अंतिम रिपोर्ट, विस अध्यक्ष को शीघ्र सौंपेगी - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

प्रवर समिति ने तैयार की अंतिम रिपोर्ट, विस अध्यक्ष को शीघ्र सौंपेगी

 प्रवर समिति ने तैयार की अंतिम रिपोर्ट, विस अध्यक्ष को शीघ्र सौंपेगी

 उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 04 नवंबर 2023

राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को राजकीय सेवा में क्षैतिज आरक्षण बिल को लेकर शुक्रवार को विधानसभा में प्रवर समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति ने अंतिम रिपोर्ट तैयार कर ली है। शीघ्र ही समिति विधानसभा अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंप देगी।

शुक्रवार को विधानसभा में संसदीय कार्यमंत्री व प्रवर समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रवर समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रवर समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि कई दौर की बैठकों के बाद आज रिपोर्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है। काफी विचार विमर्श के बाद प्रतिवेदन तैयार किया गया है। प्रतिवेदन में आंदोलनकारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है।

समिति अपनी रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेगी, उसके बाद इसे सदन पटल पर चर्चा के लिए रखा जाएगा। बिल के रूप में विधानसभा से पास होने के बाद इस विधयेक से उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को राजकीय सेवा में 10 फीसदी आरक्षण, आयु सीमा व चयन प्रक्रिया में छूट का रास्ता साफ हो जाएगा।

बैठक में प्रवर समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, सदस्य विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, मुन्ना सिंह चौहान, भुवन कापड़ी, आदि उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!