अहमदाबाद से दिल्ली लौटे सीएम धामी, कहा- अब तक 94 हजार करोड़ के एमओयू पर हुए करार - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

अहमदाबाद से दिल्ली लौटे सीएम धामी, कहा- अब तक 94 हजार करोड़ के एमओयू पर हुए करार

 अहमदाबाद से दिल्ली लौटे सीएम धामी, कहा- अब तक 94 हजार करोड़ के एमओयू पर हुए करार

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 3 नवंबर 2023

वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए प्रदेश सरकार ने अब तक 94 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर करार किया है। जल्द ही मुंबई में भी रोड शो कर निवेशकों के साथ राज्य में निवेश के लिए एमओयू किए जाएंगे।

बृहस्पतिवार को अहमदाबाद से लौटने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा, निवेशक सम्मेलन के लिए लंदन, बर्मिंघम, दिल्ली, दुबई, अबूधाबी के साथ चेन्नई, बंगलुरू, अहमदाबाद में रोड शो कर उद्योग समूहों के साथ बैठक की गई। आठ और नौ दिसंबर को देहरादून में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए अब तक 94 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू हो चुके हैं।

इसमें पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा, फार्मा, कृषि, एग्रो, ऊर्जा, लॉजिस्टिक, इंफ्रास्ट्रक्चर और आतिथ्य क्षेत्र में निवेशकों से करार किए गए। निवेशक उत्तराखंड में निवेश के प्रति काफी आकर्षित है। अहमदाबाद में 24 हजार करोड़ के निवेश पर करार किया गया। कहा, सरकार का प्रयास है कि अब तक जितने भी निवेश प्रस्ताव पर एमओयू हुए हैं। उन्हें इंवेस्टर्स समिट से पहले धरातल पर उतारा जाए। राज्य हित में उपयोगी प्रस्तावों का भी गहनता से आकलन किया जा रहा है।

रोजगार, प्राथमिक सेक्टर को मजबूत करने वाले प्रस्तावों को प्राथमिकता

सीएम ने कहा, स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने वाले और प्राथमिक सेक्टर को मजबूती देने वाले प्रस्तावों को प्राथमिकता पर प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार ने जो भी नीतियां बनाई हैं, उनमें निवेशकों, उद्योगों और राज्य के लोगों के हितों को ध्यान में रखा गया है। पर्यटन, वेलनेस और आतिथ्य क्षेत्र के साथ राज्य में नए व गैर परंपरागत उद्योगों को विकसित किया जा रहा है। उत्तराखंड देश के प्रमुख फार्मा हब के रूप में स्थापित हो रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!