निकाय चुनाव को लेकर जनपद में तैयारियां शुरू - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

निकाय चुनाव को लेकर जनपद में तैयारियां शुरू

 निकाय चुनाव को लेकर जनपद में तैयारियां शुरू

उत्तराखंड(गोपेश्वर),बुधवार 01 नवम्बर 2023

राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड, देहरादून से जारी अधिसूचना के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी, चमोली ने जिले की सभी नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों (नगर पंचायत नंदा नगर और बदरीनाथ को छोड़कर) की निर्वाचक नामावलियों के विस्तृत पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए रोस्टर जारी कर दिया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (स्थानीय निकाय) को अपने नियंत्रणाधीन निकायों की मतदाता सूचियों का इस विस्तृत पुनरीक्षण कार्यक्रम का स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा सार्वजनिक जानकारी के लिए सभी संबंधित कार्यालयों के सूचना पट्टों पर कार्यक्रम प्रकाशित कराने के निर्देश दिए है।

पुनरीक्षण के लिए निर्वाचकों की संदर्भ तिथि निर्धारित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी नागरिकों के नाम निर्वाचन नामावली में सम्मिलित करने और पुनरीक्षण के पश्चात तैयार निर्वाचक नामावलियों को ही आगामी सामान्य निर्वाचन, उप निर्वाचनों में प्रयुक्त करने के निर्देश जारी किए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों के विस्तृत पुनरीक्षण के लिए जारी रोस्टर के अनुसार दो से छह नवम्बर तक नगर निकायवार संगणकों (बीएलओ), पर्यवेक्षकों तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों आदि की नियुक्ति तथा कार्यक्षेत्र आवंटन एवं तद्संबंधी जानकारी प्राप्त की जाएगी। सात से नौ नवम्बर तक प्रशिक्षण अवधि रहेगी तथा 14 नवम्बर से आठ दिसम्बर तक संगणक घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण कार्य किया जाएगा। नौ से 13 दिसम्बर तक प्रारूप नामावली की पाण्डुलिपि तैयार की जाएगी। 14 दिसम्बर से सात जनवरी 2024 तक प्रारूप निर्वाचक नामावलियों की डाटा एंट्री और फोटो स्टेट का कार्य किया जाएगा।

आठ जनवरी तक निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन कराया जाएगा। दावे, आपत्ति दाखिल करने की अवधि नौ जनवरी से 15 जनवरी तक तथा 16 से 22 जनवरी तक दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 23 जनवरी से एक फरवरी तक पूरक सूचियों की तैयारी और मुद्रण करते हुए दो फरवरी को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन कराया जाएगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!