मुख्यमंत्री पहुंचे गुजरात, प्रवासियों ने किया स्वागत - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

मुख्यमंत्री पहुंचे गुजरात, प्रवासियों ने किया स्वागत

 मुख्यमंत्री पहुंचे गुजरात, प्रवासियों ने किया स्वागत

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 1 नवंबर 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंगलवार को गुजरात पहुंचने पर उत्तराखंड के प्रवासियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री बुधवार को इन्वेस्टर्स समिट के लिए आयोजित रोड शो में प्रतिभाग करेंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए मंगलवार देर सायं कर्णावती (अहमदाबाद) एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान देवभूमि उत्तराखंड के गुजरात में रह रहे प्रवासी भाइयों और बहनों ने अपनी संस्कृति का भव्य प्रदर्शन कर पूरे उत्साह व उमंग के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम (होटल हयात रेजेंसी, अहमदाबाद, गुजरात) में करेंगे। बुधवार को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 रोड शो में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद दोपहर 03 बजे बिजनेस ऑफ गर्वनमेन्ट मीटिंग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!