Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल ने राजपुर रोड स्थित सर्किल बार में आग लगने की घटना को गंभीरता से लिया और बार का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दियाबीआईएस प्रमाणित वस्तुओं का उपयोग देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : राज्यपालश्री एल.पी. जोशी ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) के रूप में पदभार ग्रहण कियाविरासत महोत्सव में आज भिन्न-भिन्न स्कूलों के 86 स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग कर तरह-तरह की कलाओं में अपने-अपने हुनर का रोचक एवं अद्भुत प्रदर्शन कियाप्रारंभिक शिक्षा के द्वादश राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 के द्वितीय दिवस का शुभारंभ उत्तराखंड की प्रथम महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल जी द्वारा किया गया

आज का राशिफल

 आज का राशिफल

20 अक्टूबर 2023 शुक्रवार : राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों किसी यात्रा पर जा सकते हैं, इन्हें मनपसंद भोजन करने को मिलेगा। वृषभ राशि वाले खर्च पर ध्यान दें, नहीं तो इनका बजट बिगड़ सकता है। मिथुन राशि वाले दूसरों के विवादों में न पड़े, इनका दिन बेहतरीन रहेगा। कर्क राशि वाले किसी यात्रा पर जा सकते हैं, इन्हें किस्मत का साथ मिलेगा। ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानिए आज का राशिफल

मेष राशिफल

आज आपको मनपसंद भोजन करने को मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। मन में बैचेनी रहेगी। भागदौड़ के कारण सेहत पर असर हो सकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गुलाबी

वृष राशिफल

आज आपको कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक स्थिति बिगड़ सकती है। खर्च पर ध्यान दें, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। किसी से विवाद होने के योग बन रहे हैं। सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- हरा

मिथुन राशिफल

आज आपके सभी प्रयास सफल रहेंगे। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। शत्रु पराजित होंगे। बेवजह के विवादों में नहीं पड़े। नौकरीपेशा लोगों को साथियों का सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- बैंगनी

कर्क राशिफल 

सामाजिक कार्यो में आपकी प्रशंसा होगी। पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। बिजनेस को लेकर यात्रा का योग बन सकता है। दैनिक कामों में सुधार हो सकता है। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। भाई-बहन के विवाद दूर हो सकते हैं।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

सिंह राशिफल 

कार्य के दौरान किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इनकम के नए स्त्रोत बन सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। मन में बेचैनी बनी रहेगी।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- लाल

कन्या राशिफल

आज अपनी सीक्रेट बातें किसी से शेयर न करें। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। सरकारी कामों में सहायता मिलेगी। वाहन या मशीन चलाते समय रखें, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। खान-पान पर ध्यान दें, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- केसरिया

तुला राशिफल

धन लाभ के कई मौके आज मिल सकते हैं। बिजनेस की स्थिति ठीक रहेगी। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। प्रेम सम्बन्ध पहले से ठीक रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। पत्नी के सहयोग से अटके हुए काम हो सकते हैं।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

वृश्चिक राशिफल 

आज सामाजिक क्षेत्र से लाभ मिलेगा। सभी काम ठीक से निपट जाएंगे। इनकम ठीक बनी रहेगी। नौकरीपेशा पर काम का दबाव बढ़ सकता है। कर्ज की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। कमर में दर्द हो सकता है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रे

धनु राशिफल 

बिजनेस को लेकर नई योजना आज बन सकती है। प्रेम संबंधों में लाभ की स्थिति बनेगी। कोई कीमती सामान आज नष्ट हो सकता है। बकाया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- आसमानी

मकर राशिफल

जो लोग भूमि भवन का बिजनेस करते हैं, उन्हें फायदा हो सकता है। अंजान व्यक्ति पर भूलकर भी विश्वास करे। नया वाहन या भवन भी आज खरीद सकते हैं। सेहत बिगड़ सकती है। आंख के रोग परेशान रहेंगे। संतान से सुख मिलेगा।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- नीला

कुंभ राशिफल

आज का दिन मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। कम प्रयास से ज्यादा सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- केसरिया

मीन राशिफल

आज छात्रों को मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। करियर के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। लॉटरी-सट्टा आदि से दूर रहें। पारिवारिक तनाव रहेगा। सेहत ठीक बनी रहेगी।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!