उत्तराखंड में भी जल्द मिलेगा थाईलैंड में उगने वाला काला आम - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड में भी जल्द मिलेगा थाईलैंड में उगने वाला काला आम

 उत्तराखंड में भी जल्द मिलेगा थाईलैंड में उगने वाला काला आम

उत्तराखंड,पंतनगर : अब तक आपने हरा, पीला और गुलाबी आम खाया, देखा और सुना होगा, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि तराई में अब जल्द ही काले रंग का आम आपको देखने और खाने को मिल सकेगा। यह वैराइटी पंतनगर किसान मेले में आ चुकी है, जहां लोगों की पसंद बनी हुई है। पौधे के दाम को सुनकर भले ही चौंक रहे हों, लेकिन पैदावार और आय भी कम नहीं होगी।

गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार से चार दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन चल रहा है। इसमें आस पास के कई राज्यों से व्यापारियों और पर्यावरण प्रेमियों ने स्टाल लगाए हैं। अपनी ओर से इजाद किए गए आविष्कार, तकनीक, उन्नत बीज, फल-फूल के पौधे आदि की प्रदर्शनी लगाया है। इन्हीं में से एक पिछले 10 वर्षों से किसान मेले में नर्सरी का स्टॉल लगा रहे पंजाब के श्यान एग्रो के किशन कुमार।

थाईलैंड के संस्थान ने इजाद की ये किस्म

किशन कुमार ने बताया कि बड़े पैमाने पर उनके नर्सरी में पौधों पर शोध और विभिन्न बाहरी देशों से आई किस्में विकसित की जाती है। दो वर्ष पहले थाईलैंड के एक संस्थान ने ब्लैक स्ट्रांग मैंगो की किस्म इजाद की थी। जिसे वह अपने यहां विकसित कर इस बार मेले में प्रदर्शनी लगाया है। काला आम सुनकर ही लोग चकित हो रहे हैं।

1500 रुपये है पौधे का दाम

इस पौधे का दाम काफी ज्यादा है। एक पौधे का दाम 1500 रुपये है। इसके बावजूद कई लोगों की खास पसंद बनी हुई है। किशन बताते हैं कि सामान्य आम की अपेक्षा यह अधिक स्वादिष्ट और गुणों से भरपूर होता है। कई दिनों तक खराब नहीं होता। साथ ही बताया कि इसकी कीमत बाहरी देशों में छह हजार रुपये प्रति किलो तक जाती है।

दो दिन में बिका 30 से अधिक पौधा

वैसे तो इस नर्सरी में आधा दर्जन से अधिक आम की किस्में आई हैं। इसमें 12 मासी आम जैसे है। इसमें किसान एक वर्ष में तीन बार आम का फल ले सकता है। वहीं ब्लैक स्ट्रांग मैंगो की जानकारी होने पर अब तक 30 लोगों ने इसकी खरीद की है। बताया कि सामान्य आम की अपेक्षा इसका आकार भी बड़ा होता है। रंग काला।

ये है आम के दाम

काले रंग का ये आम देखने में जितना अनोखा है, उतना ही महंगा भी है। इस आम की कीमत 600 रुपये प्रति किलो है। 600 रुपये प्रति किलो मिलने वाला ये आम आम जनता की जेब पर भारी पड़ सकता है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!