उत्तराखंड में पकड़ा गया फर्जी आईपीएस, चौकी प्रभारी को फोन कर दे रहा था धुली हुई बजरी भिजवाने का आदेश - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड में पकड़ा गया फर्जी आईपीएस, चौकी प्रभारी को फोन कर दे रहा था धुली हुई बजरी भिजवाने का आदेश

 उत्तराखंड में पकड़ा गया फर्जी आईपीएस, चौकी प्रभारी को फोन कर दे रहा था धुली हुई बजरी भिजवाने का आदेश

उत्तराखंड, देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में फर्जी आईपीएस अफसर बन कर चौकी प्रभारी को फोन करने वाला धरा गया है। उसने चौकी प्रभारी से अवैध खनन में साथ देने को कहा था। चौकी प्रभारी को व्यक्ति पर कुछ संदेह हुआ, जिसके बाद उसने मामले की जांच की तो फोन करने वाला व्यक्ति कोई आईपीएस अधिकारी नहीं था, बल्कि गारमेंट व हैंडीक्राफ्ट का व्यापारी निकाला, जिसे पुलिस ने कैनाल रोड देहरादून से गिरफ्तार किया।

बीते रोज़ प्रवीण सैनी, चौकी प्रभारी कुल्हाल के मोबाइल पर एक व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल से कॉल कर अपने आपको एक आईपीएस अधिकारी बताकर पोंटा साहिब, हिमाचल की ओर से 05-06 डंफर अवैध प्रतिबंधित खनन सामग्री धुली बजरी भिजवाने हेतु कहा गया। अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल नम्बर की आईडी चैक की गई तो आईडी किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पाई गई। जिस पर उक्त व्यक्ति पर संदेह होने पर चौकी कुल्हाल पर धारा 419 आईपीसी के अंर्तगत मुकदमा पंजीकृत किया गया एवं अभियुक्त को उसके मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर देहरादून स्थित केनाल रोड से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त से बरामद आई-10 कार नंबर: डीएल-10सीएच-5770 को सीज कर पुलिस ने कब्ज़े में लिया है।

अभियुक्त की तलाशी में उसके पास से 02 मोबाइल फोन बरामद हुए जिनमें से एक फोन के माध्यम से अभियुक्त द्वारा स्वंय को आईपीएस अधिकारी बताकर कॉल किया गया था। अभियुक्त से पूछताछ में उसने अपना नाम तारिक अनवर पुत्र स्व० जयाउद्दीन निवासी ग्राम फेनारा, थाना फेनारा, जिला ईस्ट चंपारण, बिहार हाल पता मकान नंबर 209/16 शाहीनबाग, दिल्ली उम्र 39 वर्ष बताया। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं दिल्ली में गारमेंट व हैंडीक्राफ्ट का व्यवसाय करता हूं तथा मैने केनाल रोड स्थित चालांग में अपनी पत्नी के नाम पर जमीन खरीदी है। मुझे उक्त जमीन पर निर्माण कार्य हेतु हिमाचल से आने वाली धुली बजरी की जरूरत थी, परन्तु बार्डर पर पुलिस की बहुत ज्यादा सख्ती/चैकिंग होने के कारण मुझे कहीं से भी पोंटासाहिब हिमाचल की और से आने वाली धुली बजरी नहीं मिल पा रही थी। जिस पर मैंने पुलिस विभाग का बड़ा अधिकारी बनकर अपना काम निकाले जाने की योजना बनाई तथा स्वंय को आईपीएस अधिकारी बताकर 05-06 डंफर अवैध प्रतिबंधित खनन सामग्री धुली बजरी सस्ते दाम पर भिजवाने हेतु चौकी प्रभारी कुल्हाल को अपने मोबाइल नंबर से कॉल कर दबाव डाला गया।

नाम गिरफ्तार अभियुक्त: तारिक अनवर पुत्र स्व० जयाउद्दीन निवासी ग्राम फेनारा, थाना फेनारा, जिला ईस्ट चंपारण, बिहार हाल पता मकान नंबर 209/16 शाहीनबाग, दिल्ली, उम्र 39 वर्ष

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!