भाजपा की दूसरी सूची पर विपक्ष का वार, शिवराज ने किया पलटवार - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा की दूसरी सूची पर विपक्ष का वार, शिवराज ने किया पलटवार

 भाजपा की दूसरी सूची पर विपक्ष का वार, शिवराज ने किया पलटवार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। सूची में सात सांसदों को विधानसभा के नाम शामिल हैं जिनमें तीन केंद्रीय मंत्री भी हैं। इसको लेकर अब सियासत तेज होती दिखाई दे रही है। कांग्रेस सहित विपश्री दलों ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि शिवराज के काम और नाम से 15 दिन पहले अमित शाह जी और अब मोदी जी कन्नी काट गए। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि उन्होंने कल स्वीकार कर लिया कि उनके पास चुनाव लड़ाने योग्य उम्मीदवार भी नहीं है। जिस पार्टी के पास विधानसभा और लोकसभा के चुनाव नहीं बचे वह अनर्गल बातें कर रही है।

राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि भाजपा के लिए मध्य प्रदेश में कुछ चीज़ें मरम्मत के परे हो चुकी हैं। जिन मंत्रियों के नाम सूची में हैं उन्होंने शायद सपनों में भी नहीं सोचा होगा की उनके नाम सूची में होंगे। उन्होंने कहा कि अगर सूची देखेंगे तो 5-6 मुख्यमंत्री उम्मीदवार तो सूची में दिख जाएंगे। जमीनी हक़ीक़त बता रही है कि भाजपा का कोई भी फॉर्मूला सफल नहीं हो रहा है। पलटवार में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सबसे पुरानी पार्टी समझ नहीं पा रही है कि राज्य में क्या हो रहा है और उन्होंने दावा किया कि भाजपा मध्य प्रदेश में आगामी चुनाव जीतेगी।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने अगर निर्णय किया है कि कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगे, तो सब लड़ रहे हैं इसमें कांग्रेस को आपत्ति क्यों है… प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से कांग्रेस भयभीत है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते जैसे केंद्रीय मंत्रियों को मध्य प्रदेश के चुनावी दंगल में उतारने की घोषणा तो कर दी है लेकिन मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर संशय को बरकरार रखा है। इस कदम के जरिए पार्टी ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि ‘मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी’ का रास्ता खुला रहेगा और साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठित करने और गुटबाजी पर लगाम कसने का प्रयास भी जारी रहेगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!