घोड़ा लाइब्रेरी का जिक्र राज्यवासियों का उत्साहवर्धन करने वाला : महेंद्र भट्ट - Shaurya Mail

Breaking News

घोड़ा लाइब्रेरी का जिक्र राज्यवासियों का उत्साहवर्धन करने वाला : महेंद्र भट्ट

 घोड़ा लाइब्रेरी का जिक्र राज्यवासियों का उत्साहवर्धन करने वाला : महेंद्र भट्ट

प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ बूथ स्तर तक सुना गया

देहरादून, 24 सितंबर। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से ‘शिक्षा से सेवा’ विचार रखने वाली घोड़ा लाइब्रेरी के जिक्र को राज्यवासियों का उत्साहवर्धन करने वाला बताया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ के 105 वें एपिसोड को व्यापक जनसहभागिता के साथ प्रदेश भर में बूथ स्तर पर सुना।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने जसपुर के बूथ नं. 37 पर बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज इस कार्यक्रम में नैनीताल के दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संचालित घोड़ा लाइब्रेरी का जिक्र समूचे देश के सामने किया।

उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से दर्जनों गांवों के बच्चों के मध्य ये युवा, इस चलती फिरती लाइब्रेरी को निशुल्क संचालित कर रहे हैं। घोड़ा लाइब्रेरी का जिक्र प्रदेशवासियों और देशवासियों को ऐसे शैक्षिक सामाजिक कार्यों को करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। प्रधानमंत्री ने जिस तरह पर्यटन के विभिन्न आयामों और किसी भी राज्य की आर्थिकी में पर्यटन व्यवसाय के योगदान को समझाया, उसका लाभ अन्य प्रदेश की तरह उत्तराखंड को भी अवश्य मिलेगा। क्योंकि इसकी भूमिका राज्य की तरक्की में सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सबका का सौभाग्य है कि हमारे पास दुनिया का सबसे लोकप्रिय और शक्तिशाली नेता है। लिहाजा हमारा दायित्व है कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मोदी के प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक विचारों को जन जन तक पहुंचाया जाए और समाज की राज्य व देश के विकास में अधिक सहभागी बनाया जाए।

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र सिंहल, विनय रूहेला, जिला अध्यक्ष आदेश चौहान, राजकुमार चौहान, बूथ अध्यक्ष अशोक कुमार समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!