उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने जी20 के सफल आयोजन के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने जी20 के सफल आयोजन के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी

 उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने जी20 के सफल आयोजन के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी

देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर राज्य मंत्रिमंडल ने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन व भव्य समापन के लिए उन्हें बधाई दी और आभार प्रकट किया।

बधाई संदेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री द्वारा 2022 में बाली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के हस्तान्तरण कार्यक्रम के संबोधन में भारत की जी20 अध्यक्षता के लिए, ‘भारत मंत्र’- दृष्टिकोण समावेशी, महत्वाकांक्षी, निर्णायक और कार्योन्मुखी होने का उल्लेख किया गया था जिसे वर्तमान बैठक के समापन के साथ ही पूर्णता को प्राप्त किया गया।

संदेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने प्रमाणित किया है कि विश्व के सबसे चुनौतीपूर्ण समय में भी भारत वह हासिल कर सकता है, जो उसने तय किया है।

उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री के विशेष लगाव का जिक्र करते हुए संदेश में कहा गया कि राज्य के रामनगर, ऋषिकेश व नरेन्द्रनगर में जी20 की बैठकें आयोजित करने का अवसर मिला जिससे राज्य को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली। इसके लिए प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!