दो जिलो में 18 सितंबर को स्कूलों की छुट्टी घोषित ! - Shaurya Mail

Breaking News

दो जिलो में 18 सितंबर को स्कूलों की छुट्टी घोषित !

 दो जिलो में 18 सितंबर को स्कूलों की छुट्टी घोषित !

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी के कई क्षेत्रों में 18 सितम्बर को एकदिवसीय अवकाश का आदेश जारी हुआ है। जी हां देहरादून के विकासखण्ड कालसी व चकराता और उत्तरकाशी के विकासखण्ड पुरोला और मोरी क्षेत्र के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश रहेगा। दरअसल हनोल स्थित महासू मंदिर एवं दसऊ स्थित चालदा महाराज मंदिर परिसर में जागरा राजकीय मेला पर्व को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए गए हैं।

आपको बता दें कि “जौनसार बावर जनजाति क्षेत्र में इस वर्ष 18 और 19 सितंबर को महासू देवता के मंदिरों में जागड़ा पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व के जागरण में हजारों की संख्या में हिमाचल, उत्तराखंड व अन्य पड़ोसी राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। बताते चलें कि महासू देवता के मंदिरों में इस पर्व के लिए खास तैयारियां की जा रही।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!